टनकपुर/बनबसा/चम्पावत। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को समर्पित एक गोष्ठी एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समिति की उपाध्यक्ष सुनीता सक्सेना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जबकि संचालन समिति के सचिव बाबूलाल यादव ने किया।
गोष्ठी में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान समिति के नगर एवं ग्रामीण इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कर हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। इस मौके पर सचिव बाबूलाल यादव, उपाध्यक्ष सुनीता सक्सेना, ज्योति देवी ,मधु देवी, खीमा देवी ,आशा देवी, सुनीता देवी ,हीराकली, संतोष देवी, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह ,पुष्पलता के अलावा समिति के नगर एवं ग्रामीण इकाई के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
.....
बूम रेन्ज में गोष्ठी के साथ हुआ वृक्षारोपण,हरित संदेश के साथ जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण
टनकपुर । विश्व पर्यावरण दिवस पर बूम वन क्षेत्र में जिलापंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा की अध्यक्षता में गोष्ठी एवं वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा हरित आवरण बढ़ाने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी बूम गुलज़ार हुसैन ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक संकल्प है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूरन महरा जिला महामंत्री भाजपा, बाबू लाल यादव सचिव माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति, ग्राम प्रधान बस्तिया सरोज लापड़, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरीश लापड़, वसीम जावेद अली अपर सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, प्रमोद तिवारी अपर सहायक अभियंता, एनएच पीडब्ल्यूडी लोहाघाट, पशु चिकित्साधिकारी डॉ विजय पाल प्रजापति, जेई जीआरईएफ गजेन्द्र प्रसाद, वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, सुरेंद्र सिंह बोहरा, चंद्र कुंवर बिष्ट, भरत सिंह नेगी, गिरीश चंद्र जोशी, मनोज राय, रोहित चौहान आदि मौजूद रहे।
...................
एनएचपीसी टनकपुर पावर स्टेशन में भी हुआ वृक्षारोपण,40 पौधे रोपित किए गएः
टनकपुर/बनबसा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा में भी पौधरोपण किया गया। इस मौके पर टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा मे पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य व महाप्रबंधक विद्युत के नेतृत्व मे पौध रोपण किया गया। जिसमे विभिन्न प्रजातियों के 40 पौध रोपित किये गए। पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने बताया कि इस दिन हम पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए इसे सुरक्षित रखने के प्रयासों को जारी रखने का संकल्प लेते हैं। इसी संकल्प के तहत टनकपुर पावर स्टेशन में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया । इस अभियान के तहत पावर स्टेशन परिसर में आम, लीची, नाशपाती, नीबू सहित विभिन्न प्रजातियों के 40 फलदार पौधे लगाए गए । पावर स्टेशन प्रमुख ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित रखने के उपाय करने की अपील की। इससे पूर्व पावर स्टेशन प्रमुख व महाप्रबंधक (विद्युत) ने पौधरोपण कर इस अभियान की शुरुआत की । पावर स्टेशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस अवसर पर उनके साथ पौधे लगाए और पर्यावरण को आगामी पीढ़ी के लिए सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित कार्मिकों को आस-पास की खाली जगह पर पौधा रोपण के लिए भी पौधे वितरित किए गए । सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
एनएचपीसी परिसर में वृक्षारोपण करते अधिकारी।
