टनकपुर/चम्पावत। श्याम मित्र मंडली ने गत गुरुवार रात्री टनकपुर में खाटूश्यामजी का दरबार सजाया गया। इस दौरान आयोजित श्याम गुणगान महोत्सव में पूजा अर्चना, छप्पन भोग ,श्याम उत्सव, प्रसाद सेवा, हवन के बाद खाटू श्याम का विशाल जागरण हुआ। खाटू श्याम की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
देश के प्रसिद्ध भजन गायक मुस्कान राजपूत,आयुष सोमानी,मनोज शर्मा,अमन मारवाड़ी,आशीष ठाकुर और दक्ष म्यूजिकल ग्रुप ने सुंदर भजन और श्याम बाबा की महिमा का वर्णन किया। महोत्सव में टनकपुर, बनबसा, चंपावत समेत खटीमा,किच्छा,सितारगंज,नानकमत्ता,रुद्रपुर के श्याम भक्त पहुंचे। मुख्य यजमान संजय गर्ग ने बताया कि श्री श्याम मित्र मंडल, टनकपुर की ओर से यह छठा आयोजन किया गया है। महोत्सव के उपरांत विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर संजय अग्रवाल,मोहित अग्रवाल,मयंक,मनीष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, हर्षवर्धन रावत, महेंद्र बंसल,रोहिताश अग्रवाल,दीनदयाल अग्रवाल अनुज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, बीना अग्रवाल, ममता गर्ग, अंजू गर्ग, राकेश अग्रवाल,मनविंदर छाबड़ा,राजीव अग्रवाल, पंकज अग्रवाल,वैभव अग्रवाल,राजेश अग्रवाल सहित अनेक लोग माैजूद रहे।
जागरण में मौजूद भक्तगण।
