टनकपुर/चंपावत। जिला पंचायत चम्पावत के अपर मुख्य अधिकारी कमलेश बिष्ट का तबादला कर दिया गया है। वह
अप्रैल 2024 से चंपावत में तैनात किए गए थे। इस तरह उनका चम्पावत में कार्यकाल एक साल से कुछ ज्यादा रहा। बिष्ट को अब ऊधमसिंह नगर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। श्री बिष्ट के स्थानांतरण के बाद बागेश्वर से पहुंचे इंजीनियर अनिल जोशी को जिला पंचायत चम्पावत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चम्पावत पहुंचे बागेश्वर के इंजीनियर अनिल जोशी को पदोन्नति में चंपावत का नया अपर मुख्य अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने 1 जून को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जिला पंचायत चम्पावत कार्यालय पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों और कार्मिकों ने उनका स्वागत किया। नवागत एएमए जोशी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता में सुधार,पंचायत की आय संवर्द्धन करने के कार्य के अलावा पूर्णागिरि मेले में जिलापंचायत द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं को बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।
जिला पंचायत चम्पावत के नवागत एएमएअनिल जोशी।
