टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर डिपो परिसर में गत 21 मई से धरना प्रदर्शन कर आंदोलन कर रहे रोडवेज के संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों के आन्दोलन का आज यानी 1 जून से अगला चरण शुरू हो गया। दूसरे चरण के आंदोलन में आज से संगठन ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।आज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भट्ट ने आज सुबह करीब 10 बजे से टनकपुर रोडवेज डिपो परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि रोडवेज के 3 हजार संविदा और विशेष श्रेणी चालक,परिचालक व कार्यशाला कर्मी अपने भविष्य को लेकर पूर्व में भी आन्दोलन कर चुके है। गत विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें उनकी मांगे पूरी करने का भरोसा भी दिया गया था। परन्तु इतना लम्बा समय बीत जाने के बावजूद मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से वे खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। अपने भविष्य को लेकर चिंतित रोडवेज कर्मियों ने नियमितीकरण में संशोधन कर कट ऑफ डेट 2026 एवं विशेष श्रेणी कार्मिकों को नियमावली शामिल कर नियमित नियुक्ति देने की मांग को लेकर अपने संगठन के बैनर तले गत 21 मई से डिपो परिसर में क्रमिक अनशन शुरू किया गया जो आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आमरण अनशी में तब्दील हो गया है। साथी कर्मचारियों की मौजदूगी में आज कैलाश भट्ट आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
आज हुए विरोध प्रदर्शन में कर्मचारी संगठन के महामंत्री गोकुल सिंह,संगठन सचिव कैलाश चद्र आर्य,ललित सिंह,शंकर दत्त भट्ट,दीपक सिंह, मदन राज,चन्द्र बल्लम जोशी,चन्द्रमोहन मुरारी मोहम्मद साजिद, पृथ्वी पाल सिंह, आशिंक भट्ट, केदार सिंह,माधव लाल, तेजविंदर सिंह, राकेश सिंह राना, ललित सिंह खोलिया, लक्ष्मण सिंह, कमल किशन, अमित रयाल, सुरेंद्र कुमार, विनोद, दीपक सिंह अधिकारी, नितेश कुमार, धीरज कलोनी, नरेश अधिकारी, सुनील कलोनी, नवीन फर्त्याल, भूप्पी फर्त्याल, जावेद अंसारी, रचित राना, आनंद पुजारी, रमेश कुमार, महेश चंद, माधव लाल, महेश चंद्र, दरबान सिंह सहित दर्जनों रोडवेजकर्मी मौजूद रहे।
रोडवेज डिपो परिसर टनकपुर में आमरण अनशन पर बैठे अध्यक्ष कैलाश भट्ट।
