टनकपुर/बनबसा/चम्पावत। जनपद चम्पावत के सीमा क्षेत्र बनबसा में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक युवक को नशे के इंजेक्शनों सहित गिरफ्तार किया है। बनबसा थाने में पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सोमवार दोपहर एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) के प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बनबसा रेलवे स्टेशन रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति को नशे के 43 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित रवि सिंह भाट (32) पुत्र भैरव सिंह निवासी ग्राम गोवरिया ओडा नंबर 18 भीमदत्त पालिका महेंद्रनगर नेपाल के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/21 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कमलेश भट्ट,निर्मल
सिंह लटवाल,अपर उप निरीक्षक गणेश सिंह बिष्ट, कांस्टेबल कुलदीप सिंह,विक्रम सिंह शामिल रहे।
पुलिस गिरफ्त में नेपाली ड्रग्स तस्कर।
