टनकपुर/चम्पावत। सोमवार सुबह टनकपुर पुलिस ने गस्त के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज सोमवार सुबह शहर क्षेत्र से लगे पालिका वार्ड बर्मा लाईन स्थित एक राइस मिल के नजदीक प्लॉट से एक युवक को 14.25 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा गया। पकड़े गए युवक गौरव कुमार उर्फ गुड्डू (38) निवासी वर्मा लाइन पालिका वार्ड नंबर 3 टनकपुर के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक तेज कुमार,हेड कांस्टेबल कमल कुमार,कांस्टेबल दीपक सिंह आदि शामिल रहे।
पुलिस गिरफ्त स्मैक सहित पकड़ा गया युवक।
