टनकपुर/चंपावत। आज हिंदी पत्रकारिता दिवस को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय चम्पावत स्थित सूचना विभाग सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित जिलेभर के पत्रकारों ने प्रतिभाग किया। साथ ही आज के दौरे में चल रही पत्रकारिता को लेकर वक्ताओं ने अपने अपने विचार भी रखे।
जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि भाजपा नेता शंकर पांडे की मौजूदगी में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर चंपावत जिला पत्रकार संगठन की ओर से सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इससे पूर्व जिलेभर से आए हुए पत्रकारों ने मुख्य अतिथि शंकर दत्त पांडे और जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर वक्ताओं ने पत्रकारिता क्षेत्र में हो रहे बदलाव को लेकर अपने अपने विचार रखें कहा कि आज के दौर में निष्पक्ष पत्रकारिता किसी चुनौती से कम नहीं है। मुख्य अतिथि शंकर दत्त पांडे ने अपने संबोधन में सबसे पहले जिलेभर से आए हुए पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि पत्रकार समाज के हर कमजोर वर्ग के लोगों की दुःख दर्द और पीड़ा को शासन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कहा कि आज के दौर में निष्पक्ष पत्रकारिता करना भी कठिन हो गया है। इस दौरान जिलेभर में उत्कर्ष कार्य करने वाले संगठन के सात पत्रकारों सतीश जोशी,हरीश पांडे,दीपक धामी,दीपक फुलेरा,ललित मोहन जोशी,पंकज पाठक,विनोद चतुर्वेदी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गिरीश बिष्ट ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली, चंद्र शेखर जोशी, राजेश देऊपा, जया पुनेठा, देवेंद्र चंद्र देवा, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, सुरेश उप्रेती, जीवन वर्ती, शुभम गौड़, कुंदन बिष्ट, लक्ष्मण बिष्ट, दीपक फुलेरा, बाबूलाल यादव, दिनेश खर्कवाल, अर्जुन सिंह, रूपेश कुमार प्रजापति, सूरी पंत, मार्टिन माइकल, अर्जुन सिंह, जगदीश जोशी, प्रकाश भट्ट, विपिन चंद्र जोशी, नवीन भट्ट,
महेश चौड़ाकोटी सहित जिलेभर से आए हुए पत्रकारों ने प्रतिभाग किया।
पत्रकारिता दिवस पर मुख्य अतिथि के साथ पत्रकार।
