टनकपुर/चंपावत। डीआईओ धीरज कार्की के स्थानांतरण के बाद चंपावत के नए जिला सूचनाधिकारी अनुज कुमार ने आज 29 मई शुक्रवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। चमोली से स्थानांतरित होकर यहां आए नवागत डीआईओ का सूचना विभाग के सहयोगियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मालूम हो कि फरवरी 2025 से अब तक जिला सूचनाधिकारी रहे धीरज कार्की का स्थानांतरण चमोली हो गया था।
नवागत डीआईओ अनुज कुमार द्वारा वर्ष 2021 की उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा (एलाइड) परीक्षा से चयनित होने के बाद पहली बार चमोली की जिम्मेदारी संभाली गई। अब उन्हें चमोली से चम्पावत जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां पहुंचने पर नवागत डीआईओ अनुज कुमार द्वारा जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रशासन और मीडिया कर्मियों के बीच समन्वय स्थापित करने सहित तमाम विभागीय कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने की बात कही गई।
नवागत डीआईओ अनुज कुमार।
