टनकपुर/चम्पावत। गत रात्रि मां पूर्णागिरि के दर्शनों को जा रही एक वृद्ध महिला की यात्रा मार्ग में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। महिला के साथ आए लोग शव लेकर वापस लौट गए।
जानकारी के मुताबिक परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शनों को आई एक बुजुर्ग महिला शीला देवी (60) को यात्रा मार्ग पर काली मन्दिर के निकट अचानक छाती में दर्द उठने लगा आननफानन में साथ परिजनों महिला गति रुकने से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार शीला देवी उम्र 60 साल पत्नी बाबूराम निवासी कासगंज उत्तर प्रदेश काली मंदिर पहुंची थीं। जहां वे अचानक छाती में दर्द होने पर चक्कर आने पर वह मार्ग बैठ गई। इस बीच स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना एसडीआरएफ को दी गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ एवं पुलिस द्वारा महिला को नजदीकी मेडिकल कैंप में ले जाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल टीम द्वारा 108 के माध्यम से महिला को टनकपुर रेफर कर दिया। टनकपुर पहुंचने से पूर्व ही महिला ने मार्ग पर दम तोड़ दिया गया।
उपचार कर रहे चिकित्सक डॉक्टर मोहम्मद उमर ने बताया कि महिला की उप जिला चिकित्सालय पहुंचने से पूर्व ही मौत हो गई थी। परिजन महिला का शव लेकर वापसअपने घर लौट गए।