टनकपुर/चम्पावत। सोमवार दोपहर मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल को आपातकालीन वाहन 108 से टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया जहां मौजूद चिकित्सक डा.जितेंद्र जोशी द्वारा घायल का उपचार कर उसकी नाजुक स्थिति देख हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक मो.उमर (35) पुत्र पीर बक्श निवासी अटरिया जिला मुरादाबाद जो कि बेलखेत के निकट कार्यरत है,दोपहर एक अन्य साथी के साथ मोटर साइकिल में सवार हो टनकपुर की ओर आ रहा था। इस बीच मार्ग पर चल्थी क्षेत्र में अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में मो.उमर के सिर व हाथ पैरों में चोट आई हैं। घायल को 108 वाहन द्वारा टनकपुर अस्पताल लाया गया जहां मौजूद चिकित्सक डा.जितेंद्र जोशी द्वारा उपचार किया गया।घायल के सिर पर गम्भीर चोट के चलते हायर सेन्टर रेफर किया गया है।
दुर्घटना में घायल मो.उमर।