टनकपुर/चंपावत। शिक्षा को समर्पित रहते हुए शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित सहायक अध्यापक जहीर अब्बास ने खुद को मिली पुरस्कार राशि को तीन विद्यालयों में दान कर दिया। जनपद चम्पावत के टनकपुर से लगी ग्रामसभा मनिहारगोठ निवासी ज़हीर अब्बास वर्तमान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट में सेवारत हैं। उन्हें इसी वर्ष शैलेश मटियानी पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया था।
शिक्षक जहीर को प्रदेश सरकार से सम्मान में मिली 21 हजार की धनराशि को उन्होंने अपने पूर्व तैनाती स्कूल राजकीय प्राथमिक विद्यालय कायल,राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मानाढुंगा के अलावा वर्तमान में जहां वो तैनात हैं राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट को दान कर दी है। जहीर अब्बास बच्चों को पढ़ने के साथ सामाजिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वर्तमान समय में वे मनिहारी संस्कृति को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं। जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार भी शिक्षक जहीर को सम्मानित कर चुके हैं। क्षेत्र के लोगों द्वारा उनके इस नेक कार्य की सराहना की है।
शिक्षक जहीर अब्बास।