टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर क्रय-विक्रय समिति के चुनाव विधिवत संपन्न हो गए हैं। चुनाव अधिकारी तपन गड़कोटी ने बताया कि आज 23 मई को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अमित जुकरिया विजयी रहे। जबकि सुरेश उप्रेती को निर्विरोध रूप से उपाध्यक्ष चुना गया। पहले ये चुनाव 20 मई को होने थे,लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन के चलते उक्त चुनाव आज 23 मई को खिसका दिया गया था।
गौरतलब है कि चम्पावत जिले में एकमात्र टनकपुर क्रय-विक्रय समिति है। उक्त समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में अमित जुकरिया ने निर्मला गहतोड़ी को 3 वोटों से हराया। विजेता प्रत्याशी को 7 जबकि पराजित उम्मीदवार को 4 वोट मिले। 12 सदस्यीय संचालक मंडल में एक सदस्य ने वोट नहीं डाला। वहीं सुरेश उप्रेती निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी ने दोनों विजयी उम्मीदवारों को विजय प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस मौके पर टनकपुर क्रय-विक्रय समिति के सचिव शोभित अग्रवाल भी मौजूद रहे।
अध्यक्ष अमित जुकरिया व उपाध्यक्ष सुरेश उप्रेती।