टनकपुर/चम्पावत। मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहे एक अधेड़ श्रद्धालुओं की टनकपुर पहुंचते ही एकाएक तबीयत बिगड़ गई। इस बीच श्रद्धालु इलाज के लिए खुद टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंचा जहां उपचार के दौरान उसका निधन हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
गौरतलब है कि 27 फरवरी से शुरू मां पूर्णागिरि धाम के सरकारी मेले में अब तक पांच श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। गत 17 मई को अर्जुन लाल (50) पुत्र श्यामलाल, निवासी ग्राम बेनीपुर हरगांव,सीतापुर,उत्तर प्रदेश अपने घर से ट्रेन से पूर्णागिरि के दर्शन के लिए निकले थे। यहां पहुंच 19 मई को दर्शन कर 20 मई को वापस स्टेशन पहुंचे । यहां पहुंच अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। हालत बिगड़ने पर वह किसी तरह टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान श्रद्धालु का निधन हो गया। सूचना पर यहां पहुंचे मृतक के पुत्र पवन कुमार ने बताया कि पिता टीबी रोग से ग्रस्त थे और 2 वर्षों से उनका बकायदा इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि वे घर से जिद कर मां पूर्णागिरि के दर्शन हेतु पहुंचे थे। यहां पहुंच मां पूर्णागिरि के दर्शन कर गत दिवस वापस टनकपुर लौट आए जहां स्टेशन पर अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। इस बीच उनके साथ के कुछ लोग उन्हें छोड़ चले गए।