टनकपुर/चंपावत। इन दिनों क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी की मार अब जिले के मैदानी क्षेत्र स्थित स्कूली छात्र-छात्राओं तक पहुंच गई है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार भविष्य में भी उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी एवं उष्ण लहर का अंदेशा जताया गया है। लगातार बढ़ते तापमान एवं अत्यधिक गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका के मद्देनज़र जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार ने जिले में संचालित सभी ग्रीष्मावकाश वाले विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन समय में परिवर्तन संबंधी आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत फिलहाल एक सप्ताह तक स्कूल प्रातः7 बजे से दोपहर 11.30 तक संचालित होंगे।
बार एसोसिएशन चुनाव..मुरारी अध्यक्ष व थ्वाल सचिव
चंपावत बार एसोसिएशन भास्कर मुरारी अध्यक्ष,गुणानंद थ्वाल सचिव और अशोक चौधरी उपाध्यक्ष पद हेतु हुए निर्वाचित ' उत्तराखंड अपडेट्स '
