टनकपुर/चंपावत। पिछले लम्बे समय से देश भर में ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से नाराज केमिस्ट्स द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज 20 मई को देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रखने के आह्वान पर यहां भी अपने स्टोर बन्द रख जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान चंपावत जिले भर के लगभग सभी मेडिकल स्टोर्स में भी ताले लटके रहे। टनकपुर के प्रमुख औषधि स्वामी हयात सिंह बिष्ट ने बताया कि ऑल इंडिया केमिस्ट्स के आह्वान पर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन ने चंपावत जिले में ये निर्णय लिया है।
इसी के तहत आज चंपावत जिलेभर में स्थित 70 से ज्यादा मेडिकल स्टोर्स आज बंद हैं जिससे मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टनकपुर शहर क्षेत्र में जुलूस निकाल प्रदर्शन कर रहे मेडिकल स्टोर्स संचालकों द्वारा ऑनलाइन दवाओं की बिक्री बंद करने, कॉरपोरेट्स द्वारा भारी डिस्काउंट बंद करने की मांग उठा रहे हैं। इसके ज्ञातव्य है कि मेडिकल स्टोर्स स्वामी नकली दवाओं से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने सहित कई मांगों को लेकर पिछले काफी समय से मुखरता से आवाज उठा रहे हैं। परन्तु इस ओर सरकार लापरवाह बनी हुई है।
टनकपुर में बन्द मेडिकल स्टोर व प्रदर्शन करते स्वामी।