टनकपुर/चम्पावत। इन दिनों क्षेत्र में सितारगंज-टनकपुर एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) के बनबसा से टनकपुर तक के करीब 12 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन में परिवर्तित करने को लेकर सीमांकन कार्य प्रस्तावित है। उक्त सड़क की चौड़ाई बढने के साथ वाहनों के आवागमन में सुविधा और अधिक सुरक्षा हो सकेगी। वहीं उक्त क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रस्तावित इस फोरलेन का विरोध भी किया जा रहा है। विरोध करने वालों के द्वारा फोरलेन के बजाय बाईपास या एलिमिनिटेड रोड की बात कही जा रही है। उनका कहना है कि बनबसा से ककरालीगेट पार तक बाईपास निर्माण की मांग समय-समय पर उठाई जाती रही है। इसके बनने से घनी आबादी, बाजार, स्कूल एवं धार्मिक यातायात पर पड़ने वाले दबाव को कम किया जा सकेगा। विशेष रूप से सड़क किनारे स्थित दर्जनों विद्यालयों में अध्ययनरत हजारों बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिन्ता जताई गई। इसके अलावा क्षेत्रवासियों के व्यापार,आवास एवं कृषि भूमि को होने वाले संभावित नुकसान पर भी चर्चा की गई।
स्थानीय लोगों ने अब इस मांग को लेकर संघर्ष कि बिगुल फूक दिया है। संघर्ष करने हेतु यहां बकायदा एक संघर्ष समिति का गठन किया है। टनकपुर के विजन स्कूल में एनएच चौड़ीकरण से प्रभावित लोगों की बैठक में ये निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से'टनकपुर-बनबसा बाईपास बनाओ संघर्ष समिति' का गठन किया गया है। तय किया गया कि आगामी रणनीति एवं आन्दोलन की रूपरेखा तय करने के लिए 21 मई गुरुवार की शाम पुनः बैठक की जाएगी। समिति ने समस्त प्रभावित जनों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर अपने अधिकारों की आवाज को मजबूत करने का आह्वान किया।
संघर्ष समिति में अध्यक्ष एवं महासचिव के अलावा महेश चंद्र,सत्यप्रकाश,अजय देऊपा को उपाध्यक्ष,महेश सिंह देऊपा,भुवन जोशी,भोपाल भट्ट सचिव,अर्जुन सिंह मीडिया प्रभारी,गौतम महराना,भवित भट्ट,जितेंद्र सिंह सोशल मीडिया प्रभारी,एडवोकेट मृत्युंजय चंद व मनोज तिवारी विधिक सलाहकार
,कैलाश गहतोड़ी कोषाध्यक्ष, तारा दत्त पुनेठा,रमेश लाल वर्मा,एडवोकेट विजय चंद, महेंद्र बंसल,दीप मोहन तिवारी,गोवर्धन सिंह,राम दत्त शर्मा, भुवन सिंह कठायत एवं विजय बंसल को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में ये रहे मौजूदः
बैठक में महेश सिंह देऊपा, कैलाश गहतोड़ी, भुवन जोशी, आनंद मेहरा,गोवर्धन सिंह,विक्रम सिंह,दीपक सिंह,कैलाश चंद्र,पुष्कर सिंह,मदन मोहन भट्ट,गौतम महाराना,गजेंद्र पांडेय,राजेंद्र सिंह,दीप मोहन तिवारी,राकेशपांडेय,चंद्र मोहन पांडेय,मनोज तिवारी,मृत्युंजय चंद,मयंक गर्ग, नवल तिवारी, नारायण सिंह, पंकज कुमार
गंगवार, अजय मेहरा, गोविंद बल्लभ पांडेय, प्रेम शर्मा,मेघराज सिंह देऊपा, कैलाश चौधरी, उमेश चंद जोशी(अन्नु भैया), भवित भट्ट, शिवम भट्ट, विकास कालोनी,
हंसराज सिंह, महेंद्र कुमार, कुमुद जोशी, रामदत्त शर्मा(पप्पू), जितेंद्र सिंह रौतेला, जगदीश चंद्र पुनेठा, विजयचंद, ठाकुर देवेंद्र चंद, जेपी जोशी, मुन्नी जोशी, आशिक
सेठ, इम्तियाज, नीला पांडेय, रजनीश तिवारी, विमलचंद (लक्की), पूजा भट्ट, विकास कुमार, इंद्र सिंह बिष्ट
(अंशु),दीपा पांडेय,विमला ,अंजलि कांडपाल, अंकित सिंह कार्की,उमेश सिंह,महेश चंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
बैठक में मौजूद स्थानीय लोग।