टनकपुर/बनबसा/चम्पावत। बनबसा नगर पंचायत में कार्यरत मोहल्ला स्वच्छता समिति एवं आउटसोर्सिंग पर्यावरण मित्र कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी दीपक
बुढ़लाकोटी को अपनी मांगों से सम्बंधित एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में उन्होंने 805 रुपये प्रतिदिन मानदेय एवं एरियर भुगतान किए जाने की मांग उठाई है।
उनका कहना है कि देहरादून नगर निगम एवं उत्तरकाशी नगर पालिका में मोहल्ला स्वच्छता समिति एवं आउटसोर्सिंग के पर्यावरण मित्रों को 805 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जा रहा है,उसी तर्ज पर
बनबसा नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों को भी मानदेय दिया जाए। साथ ही उन्होंने पूर्व से लंबित एरियर का भुगतान भी शीघ्र किए जाने की मांग उठाई है। पर्यावरण मित्रों का कहना है कि चार मई को भी इसी मांग को लेकर उनके द्वारा नगर पंचायत प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अभी तक कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पर्यावरण मित्रों ने चेतावनी दी है कि यदि मई में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया,तो अगले माह से पर्यावरण मित्र अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
जाने को बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में नगर अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर,नगर महामंत्री अरुण वाल्मीकि,कार्यकारी अध्यक्ष राजन,संरक्षक राजपाल,विजयपाल,नन्हें लाल,उपाध्यक्ष अभिषेक, कोषाध्यक्ष राजा वाल्मीकि,प्रचार मंत्री निखिल सहित अर्जुन,नीरज,महेंद्र पाल,नीलम,लक्ष्मी,रजनी,सोनी,सोनू, सानू आदि पर्यावरण मित्र शामिल थे।
नगर पंचायत बनबसा के ईओ को ज्ञापन सौंपते पर्यावरण मित्र।