टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर शहर क्षेत्र में एक नेपाली नागरिक मृत अवस्था में पाया गया। मौत के कारणों की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। सोमवार को परिजनों के यहां पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कर शव उन्हें सौंप दिया गया।
जानकारी के मुताबिक गत 17 मई की रात शिवालय के निकट स्थानीय लोगों ने किसी युवक के अचेत हाल में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई । युवक अचेत कैसे हुआ? इसक पता नहीं चल सका है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही युवक की मौत हो गई थी। जांच कर रहे चिकित्सक डॉ. मोहम्मद उमर ने युवक को मृत घोषित किया। मृतक की शिनाख्त राजेश कुमार (28) पुत्र फकीरे तेली,निवासी वार्ड नंबर-10 रत्नापुर, थाना गुलरिया,जिला बदिया,नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक युवक की शिनाख्त के बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी गई। आज यानी 18 कई के पूर्वान्ह नेपाल से परिजनों के पहुंचने के बाद पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर शव परिजनों के सुर्पुद्ध
किया गया। मृतक के परिजनों के मुताबिक राजेश घूमने के लिए टनकपुर आया था। परिजन शव को अपने साथ ले गए हैं। फिलहाल उक्त मामले की पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।