टनकपुर/चंपावत/देवीधुरा। पिछले दिनों 18 अप्रैल को चंपावत स्थित गोरलचौड़ मैदान में अचानक भाला लगने से राजकीय पॉलीटेक्रिक के छात्र सोमेंद्र सिंह बोहरा की मौत हो गई थी। देवीधुरा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतक छात्र के पिता गोपाल सिंह बोहरा से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के रूप में चेक सौंपा।
गौरतलब है कि चंपावत के मछियाड़ गांव निवासी 19 वर्षीय सोमेंद्र सिंह बोहरा की गोरलचौड़ मैदान में भाले की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मृतक के पिता भोपाल सिंह बोहरा गुजरात में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। इस हादसे के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी है। उनके परिवार में सोमेंद्र की मां के अलावा 3 पुत्रियां भी हैं।
मृतक सोमेंद्र के पिता को चेक सौंपते सीएम धामी।