टनकपुर/चम्पावत। स्थानीय पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत चेकिंग के दौरान टनकपुर-खटीमा एनएच पर आईएसबीटी कैम्प के निकट एक युवक को 10.41 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। टनकपुर कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस व एसओजी को धर्मेंद्र कुमार(32), निवासी वार्ड नंबर छह,नई बस्ती के पास से उक्त स्मैक बरादम हुई।
पकड़े गए आरोपित धर्मेंद्र कुमार के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक उक्त युवक के विरूद्ध पहले भी एनडीपीएस 24 में 103 (1), 61 238 बीएनएस 4 /25 आर्म एक्ट 13 जुआ अधिनियम सहित अन्य मुकदमे भी पंजीकृत हैं। युवक को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश सिंह, नासिर हुसैन आदि शामिल रहे।
पुलिस गिरफ्त में स्मैक तस्कर।