टनकपुर/चम्पावत। इन दिनों यहां चल रहे माँ पूर्णागिरि धाम मेले में देश के कोने कोने से श्रद्धालुओं की आवाजाही का क्रम लगातार बना हुआ है। देवी के दर्शनों को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं द्वारा पवित्र शारदा नदी में स्नान भी किया जाता है। शारदा घाट पर स्नान के दौरान एक श्रद्धालु अचानक गहरे पानी में पहुंच डूबने लगा। इस बीच शोरगुल सुन मौके पर तैनात जल पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए डूब रहे युवक को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया।
सुमित(25) पुत्र आशु, निवासी पीलीभीत,उत्तर प्रदेश,दोपहर शारदा घाट में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गया और डूबने लगा। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर घाट क्षेत्र में मौजूद जल पुलिस दल ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इधर पुलिस प्रशासन द्वारा स्नान हेतु शारदा घाट पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं से स्नान के दौरान सावधानी बरतने के साथ ही गहरे पानी में न जाने की लगातार अपील की जा रहीहै।
पुलिस बचाव दल में ड्यूटी के प्रति समर्पित गोताखोर रविंद्र कुमार पहलवान,जल पुलिस के जवान मनोज राणा,मुकेश राणा,नीरज बोरा,अनिल कुमार,राकेश गिरी तथा पीआरडी जवान सूरज शर्मा शामिल रहे।
जवानों के साथ नदी से रेस्क्यू कर निकाला गया श्रद्धालु सुमित।