टनकपुर /चम्पावत। 'आपरेशन कलकी'के तहत उत्कृष्ट कार्य एवं नवाचार हेतु स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की तीन बालिकाओं एवं छीनीगोठ के छात्र अंशु गहतोड़ी को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएँ कुमारी अंजली,कुमारी प्रियंका एवं कुमारी तनुजा गहलोत तथा छीनीगोठ के छात्र अंशु गहतौड़ी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। राज्यपाल द्वारा बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि "ऑपरेशन कलकी" एक नई क्रांति का शुरुआत है,जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।चंपावत जनपद की ओर से इस कार्यक्रम में नवीन चंद्र पंत एवं केजीबीवी वार्डन श्रीमती प्रेमा ठाकुर ने प्रतिभाग किया। उक्त सम्मान मिलने पर चंपावत जिले भर में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी द्वारा बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी शिक्षकों,अभिभावकों व क्षेत्रवासियों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।
सम्मानित हुए बच्चों के साथ वार्डन प्रेमा ठाकुर।