टनकपुर/चंपावत। जिले के प्रवेश द्वार बनबसा स्थित जगबुड़ा पुल के निकट पुलिस और SOG की संयुक्त टीम द्वारा एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ NDPS अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस और SOG की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान जगबुड़ा पुल के पास चैकिंग के दौरान से एक युवक के पास से 30.45 ग्राम स्मैक व एक मोबाईल फोन बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान अजय राम उर्फ अज्जू उर्फ मंजन (29) निवासी नई बस्ती नगला थाना झनकैय्या जिला ऊधमसिंहनगर,हाल निवासी उचौलीगोठ टनकपुर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह स्मैक वह छिंदर सिंह निवासी बिडौरा मझौला,नानकमत्ता ऊधमसिंहनगर से खरीदकर लाया था। आरोपी छिंदर सिंह की भी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त अजय राम उर्फ अज्जू उर्फ मंजन वर्ष 2025 में भी थाना टनकपुर से NDPS एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस टीम में SOG प्रभारी कमलेश भट्ट, ANTF प्रभारी प्रकाश भट्ट, SI निर्मल लटवाल,हेड कांस्टेबल मतलूब खान,ललित श्रीवास्तव,नईम कुरैशी,कांस्टेबल ललित चौधरी,कुलदीप सिंह,सूरज कुमार,राजकुमार,उमेश राज,उमेश कुमार और कांस्टेबल नासिर शामिल रहे।
पुलिस गिरफ्त में स्मैक तस्कर अजय राम।