टनकपुर/चम्पावत। इन दिनों यहां चल रहे मां पूर्णागिरि धाम मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही का क्रम लगातार बना हुआ है। इस बीच विभिन्न क्षेत्रों से देवी के दर्शनों को आए श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी होने की सूचना पर पुलिस ने एक शातिर चोर क गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव द्वारा अपने मातहतों को मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं अपराधों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच बुधवार को पीलीभीत निवासी नरेश पाल व उनके साथियों द्वारा थाना टनकपुर पहुंच सूचना दी गई कि माँ पूर्णागिरी मन्दिर क्षेत्र मे दर्शनों के दौरान उनके मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टनकपुर पुलिस टीम द्वारा सीओ विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर चेतन सिंह रावत के नेतृत्व में सफल सुरागरसि पतारसि, व सूचना संकलन कर अभियुक्त हितेश कुमार (41) पुत्र वीरपाल सिंह निवासी ग्रा.पिपरिया,थाना फतेहगंज पश्चिमी, जिला बरेली,(उ.प्र.) के कब्जे से 02 चोरी के मोबाइल फोन तथा 02 अन्य संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद कर कोतवाली टनकपुर मे सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है। अभियुक्त के पास से पुलिस ने OPPO A18, OPPO A5 Pro, Realme RMX3998 व एक अन्य रियलमी मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस गिरफ्त में मोबाइल चोर।