टनकपुर/चंपावत। पिछले दिनों चम्पावत में कथित गेंगरेप का खुलासा होने के बाद भाजपा व कांग्रेस पार्टी के बीच राजनैतिक बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। उक्त मामले में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने आज टनकपुर भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मामले में भाजपा पर निराधार आरोप लगाने की राजनीति कर रही है। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने चंपावत में हुए फर्जी सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कांग्रेस की भूमिका की आलोचना की। कहा कि कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद सिंह मेहरा द्वारा इस प्रकरण में ओछी राजनीति की गई, कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य धामी सरकार को बदनाम कर सत्ता हासिल करना है, प्रदेश की जनता उसके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, प्रदेश कार्यलय प्रभारी बबली चौहान, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक सुनीता मुरारी, कुमाऊं सह संयोजक विनीता फर्त्याल, जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, जिला महामंत्री सरोज चंद, जिला उपाध्यक्ष अनीता यादव, जिला उपाध्यक्ष रुचि धस्माना, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबीता गोस्वामी आदि मौजूद थे।
टनकपुर भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करतीं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष।