टनकपुर/चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चंपावत के फर्जी गैंग रैप और उसके बाद के प्रकरण में दोषियों को सजा देने की मांग उठाई।
आज रविवार को युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सक्षम अधिकारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट स्थित वीर कालू सिंह माहरा चौक पर भाजपा का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि चंपावत प्रकरण के मामले में दोनों पक्षों का नाता भाजपा से रहा है। जिसमें उनकी लड़ाई पूर्व से भी आपस में रही है। कांग्रेस ने केवल मामले की सत्यता को उजागर करने के लिए चंपावत में धरना प्रदर्शन किया। कहा कि पार्टी ने नाबालिग को न्याय दिलाने के लिए यह लड़ाई लड़ी थी। लेकिन मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और अन्य कांग्रेस कार्यकताओं का भाजपा द्वारा पुतला फूंकना निंदनीय है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस मामले में दोषियों को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सबक सिखाएंगे। विरोध प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगीरथ भट्ट, शैलेंद्र राय, भुवन चौबे, प्रहलाद सिंह अधिकारी, चांद सिंह बोहरा, अमर कोटियाल, चंचल राम, अजय बिष्ट, लोकेश पांडेय, आयुष गोस्वामी, मानव सार्की, राहुल कुमार, मयंक ढेक, विक्की थापा, बलवंत बिष्ट, नवीन गोस्वामी, विक्की बिष्ट, बल्लू माहरा, भारती माहरा आदि शामिल थे।
भाजपा पुतला फूंकते कांग्रेसजन।