टनकपुर/चम्पावत। स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी बेटी के साथ घर जा रही एक नीजी विद्यालय की शिक्षिका की स्कूटी एक बेसहारा जानवर से टकरा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मां और बेटी दोनों जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार हेतु स्थानीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का उपचार जारी है।
दोपहर स्थानीय ब्लू माउंट स्कूल की शिक्षिका वंदना चौहान(35) पत्नी सोनू चौहान छुट्टी के बाद उसी विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ रही अपनी पुत्री आठ वर्षीय सावनी को लेकर अपनी स्कूटी से घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोपहर स्कूटी टनकपुर-बनबसा हाईवे पर पिथौरागढ़ चुंगी के निकट सड़क पर आवारा घूम रही एक गाय से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों स्कूटी से छिटककर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार कर रहे चिकित्सक डा. मानवेन्द्र शुक्ला ने बताया कि शिक्षिका के सिर और पांव में गंभीर चोट आई है,जबकि उनकी पुत्री के हाथ की कोहनियों और जांघ में चोट आई हैं। दोनो घायलों का उपचार किया जा रहा है। दोनों की स्थिति खतरे के बाहर बताई गई है।
दुर्घटना में घायल शिक्षिका व उसकी पुत्री।