टनकपुर/चम्पावत। स्थानीय उत्तराखंड परिवहन निगम के मंडलीय कार्यशाला परिसर में घुस एक निजी टैक्सी चालक द्वारा कथित रूप से निगम के जूनियर फोरमैन से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है।
मामले मैं शिकायतकर्ता भुवन चंद्र पाण्डेय जो कि मंडलीय कार्यशाला में जूनियर फोरमैन के पद पर कार्यरत हैं,ने कहा है कि ड्यूटी के दौरान कार्यशाला परिसर में घुस एक टैक्सी चालक पर मारपीट का आरोप लगाया है। पाण्डेय के अनुसार रोडवेज परिसर में एक निजी टैक्सी खड़ी किए जाने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान टैक्सी चालक द्वारा कथित रूप से वाहन से उतरकर उनसे अभद्रता कर मारपीट की गई इस दौरान शिकायतकर्ता के कपड़े भी फट गए तथा गर्दन और शरीर पर चोटें आईं हैं।शिकायत में यह भी कहा गया है कि मौके पर मौजूद कर्मचारियों के बीच-बचाव के बावजूद आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की करने की मांग की है।