टनकपुर/चंपावत। जिला मुख्यालय चंपावत में इन दिनों नगरपालिका द्वारा प्रायोजित गोल्ज्यू महोत्सव की तिथियों में बदलाव किया गया है। चम्पावत नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में खराब मौसम के चलते जन सुविधा के मद्देनजर उक्त निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि महोत्सव का आधिकारिक समापन अब 16 मई को होगा।
पालिका द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम:
शुरुआत में गोलज्यू महोत्सव 4 से 13 मई तक प्रस्तावित था, जिसे अब पालिका प्रशासन द्वारा पुनर्निर्धारित किया गया है। मेले में लगने वाली दुकानें और व्यापारिक स्टॉल अब 7 मई से 16 मई तक संचालित होंगे। इसके साथ ही
सांस्कृतिक एवं विद्यालयी कार्यक्रम विद्यालयी स्तर की प्रतियोगिताएं,स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां 14 मई से 16 मई तक होगी। मेले का मुख्य आकर्षण (स्टार नाइट्स): सांस्कृतिक विभाग और नगर पालिका के सौजन्य से आयोजित होने वाली 'स्टार नाइट्स' 14 मई से 16 मई की शाम तक होंगी।
मेला समापन:
विशेष नोट: महोत्सव के अध्यक्ष/नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बारिश के कारण मैदान की स्थिति और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए व्यावसायिक गतिविधियों को 7 मई से शुरू करने का फैसला लिया गया है, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं मेला समापन 16 मई को होगा।