टनकपुर/बनबसा/चम्पावत। मंगलवार को खाद्य संरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा जिले के मैदानी क्षेत्र बनबसा में दवाई की 5 दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में
मीना बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर में अनियमितताएं प्रकाश में आई।
विभाग द्वारा बताया गया कि उक्त मेडिकल स्टोर में मुख्य रूप से सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं होने और औषधियों के क्रय-विक्रय बिलों का सत्यापन नहीं था। इन कमियों के मद्देनजर औषधि निरीक्षक हर्षिता ने मेडिकल स्टोर को क्रय-विक्रय के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। औषधि निरीक्षक हर्षिता ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को लाइसेंस की शर्तों का अक्षरश: अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संदेह के आधार पर 5 औषधियों के नमूने भी लिए गए हैं। इन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए राजकीय विश्लेषणशाला भेज दिया गया। जांच प्रक्रिया में मुख्य रूप से ड्रग लाइसेंस की वैधता, नशीली औषधियों के स्टॉक की स्थिति,क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, कैश मेमो,सीसीटीवी कैमरों के संचालन और उनकी बैक - अप रिकॉर्डिग का बारीकी से मिलान किया गया।
मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करती खाद्य संरक्षा अधिकारी।