टनकपुर/चम्पावत। कल माह के प्रथम मंगलवार को टनकपुर में तहसील दिवस आयोजित किया जाएगा। श्री पूर्णागिरि तहसील परिसर में जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील दिवस पर सभी जिला स्तरीय अधिकारी फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे साथ ही मौके पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण भी किया जाएगा। सूचना विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से शुरू होगा जिस हेतु डीएम चम्पावत मनीष कुमार द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहें तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें।
डीएम चम्पावत मनीष कुमार।