टनकपुर/चंपावत/। टनकपुर शहर क्षेत्र स्थित जीजीआईसी परिसर में मौजूद 8 वीं कक्षा की छात्राओं पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में कक्षा के भीतर पढ़ाई कर रही 4 छात्राओं के अलावा एक स्कूल कर्मी भी चपेट में आ गया। मधुमक्खियों के डंक से सभी घायलों को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के बाद घायलों की हालत में सुधार हुआ। स्कूल परिसर में मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि बाज ने मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ दिया था जिससे मधुमक्खियां हमलावर हो गईं और वहां मौजूद लोगों को डंक मार दिया।
मधुमक्खियों के हमले मे छात्रा हिमांशी (12) निवासी कर्मचारी कॉलोनी,दिव्या (12) निवासी ग्राम गैंडाखाली, कविता शुक्ला निवासी बोरागोठ,दिया (12) के साथ ही नानकमत्ता निवासी लिपिक मुकुलनाथ (39) घायल हो गए। आननफानन में सभी घायलों को स्थानीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इधर इन मधुमक्खियों के हमले में कुछ अन्य छात्राओं के भी मामूली रूप से चोटिल होने की सूचना मिली है।