टनकपुर/चंपावत। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और चंपावत के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति आशीष नैथानी ने जिला मुख्यालय चंपावत में जजी अधिकारी-कर्मियों के लिए निर्मित आवासीय भवनों का फीता काट कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना के साथ ही डड़ा के पास बनने वाले जिला जज आवास का भी शिलान्यास व भूमि पूजन किया गया।
गत 25 अप्रैल को हुए इस कार्यक्रम में जिला जज अनुज कुमार संगल,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निहारिका मित्तल,ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विशाल गोयल,जिला विधिक साक्षरता समिति के सचिव भवदीप रावते,कार्यदाई एजेंसी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मोहन चंद्र पलड़िया,सहायक अभियंता दीप कांडपाल के अलावा जजी के अधिकारी-कर्मचारी और अधिवक्ता गण मौजूद थे।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता मोहन चंद्र पलड़िया ने बताया कि जजी अधिकारियों व कार्मिकों के लिए बनाए गए आवासों का कार्य अक्टूबर 2023 में शुरू किया गया था। 10.67 करोड़ रुपये की लागत से कुल 36 (टाइप-टू के 24 आवास और टाइप-थ्री के 12) आवास बनाए गए हैं।
जजी आवासों का उद्घाटन करते न्यायाधीश।