टनकपुर/चम्पावत। उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष(दर्जाधारी) हेमराज बिष्ट ने टनकपुर स्टेडियम पहुंच खेल विभाग द्वारा संचालित विभिन्न खेल कैंपों एवं स्पोर्ट्स हॉस्टल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद युवा खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय संसाधन उपलब्ध कराने का भरोसा दे खेलों के माध्यम से भविष्य संवारने का आह्वान भी किया।
स्टेडियम में दर्जाधारी बिष्ट ने खिलाड़ियों से बातचीत बातचीत कर खेल गतिविधियों की विस्तृत जानकारियां हासिल की। उन्होंने मौजूद खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों के माध्यम से आगे बढ़ उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित भी किया। खिलाड़ियों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खेल सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान स्टेडियम प्रभारी मुकेश चंद्र शर्मा ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि टनकपुर क्षेत्र के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चंपावत जिले का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर,फुटबॉल प्रशिक्षक कुमार गौरव खोलिया,पवनेश पाटनी,सूरज पांडे, दीपक,हीरा,राकेश सहित विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी व अन्य मौजूद रहे।
टनकपुर स्टेडियम में कोच व खिलाड़ियों के बीच दर्जाधारी हेमराज बिष्ट।