टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर राजकीय महाविद्यालय में गणित विभाग के विभागीय परिषद के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अनुपमा तिवारी की अध्यक्षता व गणित विभाग के प्रभारी डॉ विजय डालाकोटी के संचालन में हुई इस प्रतियोगिता में छात्र/ छात्राओं ने बढ़ - चढ़कर प्रतिभाग किया।
उक्त प्रतियोगिता में तनवीर कौर ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि सिमरन ने द्वितीय और मनप्रीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डा.तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र/छात्राओं में खुद को साबित करने की क्षमता का विकास होता है। उन्होंने प्रतियोगिता में अव्वल स्थान पाने वाली छात्राओं को बधाइयां दे उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर डॉ विजय डालाकोटी सहित महाविद्यालय के डॉ अब्दुल शाहिद,डॉ होशियार सिंह,डॉ चेतन जोशी,डॉ मीनाक्षी जोशी भी मौजूद रहे।
छात्रा को सम्मानित करतीं महाविद्यालय प्राचार्य डा.अनुपमा तिवारी।