टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर शहर से लगे ग्राम मनिहारगोठ में आज दोपहर एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। उस वक्त उक्त झोपड़ी में रहने वाले परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। हालांकि सूचना पर अग्निशमन दल पहुंचा लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पीड़ित द्वारा आग लगने से एक लाख से अधिक के नुकसान की बात कही गई है साथ ही उसने स्थानीय प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार भी लगाई है।
जानकारी के मुताबिक टनकपुर शहर से लगे ग्राम मनिहारगोठ में अमित जोशी के बगीचे की देख-रेख करने हेतु चौकीदार के तौर पर रहने वाले बसंत लाल की झोपड़ी में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लग गई।पीड़ित बसंत लाल मूल रूप से ग्राम विक्रमपुर,तहसील बीसलपुर,जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है।वह पिछले कुछ वर्षों से अपने परिवार के साथ रहकर अमित जोशी के बगीचे की देख रेख करता है। पीड़ित के मुताबिक वह परिवार सहित घर से दूर मजदूरी करने गए थे तभी उन्हें घर में आग लगने क सूचना मिली। उसने बताया कि मीटर में हुए शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लगी है जिससे उनकी झोपड़ी पूरी तरह जल गई और झोपड़ी में रखा सारा सामान और नकदी राख हो गई। बताया कि आग लगने से लगभग 1 लाख ₹ का नुकसान हुआ है जिस हेतु उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
आग लगने से खाक हुई झोपड़ी व पीड़ित परिवार।