टनकपुर/चम्पावत। चकरपुर क्षेत्र में गैस सिलिंडर सप्लाई की कवरेज करने वाले खटीमा के पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिए जाने से चम्पावत जिले के पत्रकारों में भी नाराजगी है। मुकदमा वापस लेने की मांग करते हुए आज 22 अप्रैल को चंपावत में NUJ (नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स) के प्रदेश संगठन मंत्री गिरीश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पत्रकारों ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल के सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि गैस सिलिंडर की जमीनी वस्तुस्थिति बताने पर भाजपा के एक नेता ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जो पत्रकार उत्पीड़न के साथ ही वास्तविता से मुंह मोड़ना है। ज्ञापन में मुकदमा वापस लेने की मांग की गई है।
गौरतलब है कि गत 26 मार्च को चकरपुर क्षेत्र में गैस सिलिंडर की आपूर्ति की स्थिति की कवरेज को सरकार की छवि धूमिल करने और भ्रामक खबर चलाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता कमलदीप सिंह राणा ने कोतवाली में तहरीर दी थी। जिस पर 27 मार्च को कोतवाली में पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 353 (1) (बी) मुकदमा दर्ज किया गया था।
नैनीताल सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपते NUJ संगठन के पत्रकार।