टनकपुर। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो( भारतीय जनता युवा मोर्चा) द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में यहां रैली निकाली गई। इस दौरान अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों के विरोध के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।
शहर स्थित मिलन वाटिका से युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तुलसीराम चौराहे होते हुए मुख्य बाजार तक नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उक्त रैली में प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चंद्र भट्ट एवं सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट भी मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति से सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा इसका विरोध महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक सोच को दर्शाता है।
इस दौरान युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं संयोजक जतिन देऊपा,महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरोज चंद,भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुवर,जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा,क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला जोशी,भाजपा महिला मोर्चा की विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भाजयुमो पदाधिकारियों ने रैली मैं पहुंचने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प भी लिया गया।
टनकपुर शहर क्षेत्र में रैली निकालते भाजयुमो व महिला मोर्चा सदस्य।