टनकपुर/चम्पावत। जिला,नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का आज टनकपुर में पार्टीजनों सहित पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। शहर स्थित खर्कवाल गार्डन परिसर में कांग्रेस कार्यालय में हुए स्वागत कार्यक्रम व टनकपुर नगर कांग्रेस की बैठक में मौजूद पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने युवा कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को सशक्त करने के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव हेतु कमर कसने का आह्वान भी किया।
इस मौके पर कांग्रेस के नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष श्याम कुमार,युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सूरज मिश्रा,युवक कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रिया रावत,ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद आदिल का माल्यार्पण करने के साथ ही मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया। बैठक में सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयो ने आगामी विधानसभा चुनाव हेतु संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प भी लिया। वरिष्ठ कांग्रेसी हेम जोशी के संचालन में आयोजित बैठक में डॉ.विनोद कुमार जोशी,पूर्व ग्राम प्रधान सतीश पांडेय,खालिद अंजुम,बची सिंह महर,चंदन सिंह बिष्ट, सौरभ गिरी,संजय अग्रवाल,हरीश जोशी,रूपेश कुमार,संजय गर्ग,गौरव जोशी,आशिफ खान,दीपक पांडेय, अबरार हुसैन,अमित जोशी,छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनीषा जोशी, करन सिंह,मानिक चंद आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ पूर्व विधायक व पार्टीजन।