टनकपुर। मंगलवार देर शाम अपनी स्कूटी से टनकपुर - जौलजीवी मार्ग पर स्थित चूका क्षेत्र से घूमकर लौट रहे दो सवारो़ं की स्कूटी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उक्त दुर्घटना में स्कूटी सवार अखिलेश(22)पुत्र रूपलाल निवासी ग्राम आमबाग व नितिन सिंह(30) पुत्र कुंवर सिंह निवासी ग्राम बसानीगोठ टनकपुर बुरी तरह घायल हो गए। मार्ग पर एसएसबी कैम्प के निकट हुई उक्त दुर्घटना में घायलों को मार्ग से गुजर रहे लोगों द्वारा टनकपुर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सक डा.आफताब आलम ने बताया घायलों में एक की स्थिति गम्भीर है। बहरहाल खबर लिखे जाने तक दोनों का उपचार जारी है।
बार एसोसिएशन चुनाव..मुरारी अध्यक्ष व थ्वाल सचिव
चंपावत बार एसोसिएशन भास्कर मुरारी अध्यक्ष,गुणानंद थ्वाल सचिव और अशोक चौधरी उपाध्यक्ष पद हेतु हुए निर्वाचित ' उत्तराखंड अपडेट्स '
