टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर शहर क्षेत्र में जूता चप्पल का व्यवसाय कर रहे दुष्कर्म के आरोपी शमशुल हसन उर्फ शहंशाह को अदालत ने रिमांड पर भेज दिया है। फिलहाल आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
दुष्कर्म के आरोपी दुकानदार शहंशाह (50) निवासी मस्जिद कॉलोनी टनकपुर पर उसी की दुकान में काम करने वाली दो महिलाओं ने जबरन शारिरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार शहंशाह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और 351 (3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आज 21 अप्रैल को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां सीजेएम कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इसके साथ ही आरोपी शहंशाह को पिथौरागढ़ जेल भेज दिया गया है।
दुष्कर्म का आरोपी शमशुल हसन उर्फ शहंशाह।