टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर शहर क्षेत्र में बस स्टेशन के निकट जूते-चप्पल की दुकान चलाने वाले शख्स शमशुल हसन उर्फ शहंशाह पर अपनी दुकान में काम करने वाली दो महिलाओं से जबरन संबंध बनाने का आरोप लगा है। इस बावत तहरीर मिलने पर पुलिस द्वारा आरोपी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
स्थानी कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक टनकपुर में जूते-चप्पल के दुकानदार शहंशाह ने अपनी दुकान में काम करने वाली दो महिला कामगारों के साथ जबरन संबंध बनाए। इतना ही नहीं उसका वीडिया बनाकर दोनों को फोटो वीडियो घर वालों को भेज उनकी गृहस्थी खराब करने की धमकी भी देने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि कामगार महिलाओं ने दुकान में काम के एवज में मेहनताना के रुपये मांगे, तो दुकानदार शहंशाह ने उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे डरा धमका कर दुकान में जबरन संबंध बनाए। पीड़ित महिलाओं ने 20 अप्रैल को टनकपुर कोतवाली में तहरीर सौंपी गई। तहरीर के आधार पर आरोपी दुकानदार शमशुल हसन उर्फ शहंशाह (50) निवासी मस्जिद कॉलोनी टनकपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक गुरविंदर द्वारा की जा रही हैं।
पुलिस गिरफ्त में शमशुल हसन उर्फ शहंशाह।