टनकपुर/चंपावत। देर से ही सही कांग्रेस द्वारा संगठन का विस्तार कर लिया गया है। पार्टी द्वारा चंपावत जिले के सभी ब्लॉकों और नगर मंडल के अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसके साथ ही अब पार्टी संगठन को अधिक मजबूती मिल सकेगी
विस्तार के तहत चंपावत नगर अध्यक्ष दिग्विजय कार्की को बनाया गया है। श्याम कुमार को टनकपुर और अमर सिंह कोटियाल को लोहाघाट नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उमेश शर्मा को चंपावत ब्लॉक, गजेंद्र सिंह सामंत को बनबसा ब्लॉक, महेश भट्ट को पाटी, प्रहलाद सिंह अधिकारी को बाराकोट और चंदन सिंह बोहरा को लोहाघाट ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन विस्तार के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
टनकपुर अध्यक्ष श्याम कुमार व चम्पावत अध्यक्ष दिग्विजय कार्की।