टनकपुर/चम्पावत। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज टनकपुर के छात्र अर्पित राठौर का 'इंस्पायर अवार्ड-मानक' योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य के मुताबिक आज तक के इतिहास में यह पहला अवसर है,जब चंपावत जिले भर से किसी छात्र ने देहरादून में आयोजित इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता अब दिल्ली में होगी।
विद्यालय के छात्र अर्पित ने अपनी कामयाबी का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णवर्धन जोशी,एटीएल (अटल टिंकरिंग लैब) के प्रभारी केशर सिंह बिष्ट और मार्गदर्शक शिक्षक संदीप को दिया है। छात्र की सफलता पर मुख्य शिक्षाधिकारी चम्पावत मान सिंह,समन्वयक नवीन पंत सहित विद्यालय प्रबंधन समिति ने खुशी जता शुभकामनाएं दे छात्र अर्पित के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
ट्राफी के साथ अर्पित राठौर।