टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर डिपो परिसर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। आज शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष भोपाल सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दस्तक दे सीएम को ज्ञापन भेज उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करने की मांग की।
ज्ञापन में टनकपुर के मंडलीय प्रबन्धक (संचालन) द्वारा मुख्यालय के नियम के विपरीत मनमाने ढंग से कार्य करने का आरोप लगाया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधक की कार्यप्रणाली से निगम को गंभीर आर्थिक नुकसान हो रहा है। आरोप है कि बार-बार अनुरोध करने के बाद भी निगम की आफ रोड बसों को आन रोड न करने से निगम को पिछले कुछ महीनों में ही लगभग चार करोड़ का आर्थिक नुकसान हुआ है। निगम मुख्यालय के निर्देशों के विपरित कार्य करने से निगम के हालात दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है आलम यह है कि कर्मचारियों को वेतन देने के लिए परिवहन निगम के पास धनराशि का अभाव है।
ज्ञापन में कहा है कि रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद टनकपुर के कर्मचारी निगम प्रबन्धन की निगम विरोधी नीति के विरूद्ध धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उक्त ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष बलदेव प्रसाद,क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपाल सिंह,मंत्री राजेन्द्र बिष्ट,कैलाश,दीपक कठायत,भूपेन्द्र बिष्ट,विजय, आकाश कुमार,रिंकू कांडपाल,दिनेश भट्ट,पंकज पंत, कौशल कनार्टक,संजीव कुमार,भूपाल सिंह,विक्रम सिंह, विनोद नौटियाल,नरेन्द्र तिवारी,नवीन,भरत पाठक,करन नेगी,मोहित आदि के हस्ताक्षर हैं।
रोडवेज परिसर में प्रदर्शन व सीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपते रोडवेज कर्मी।