टनकपुर/चम्पावत। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की टनकपुर शाखा द्वारा टनकपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक (संचालन) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए है। जिसे लेकर परिषद की स्थानीय इकाई द्वारा 13 अप्रैल से डिपो परिसर में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। आन्दोलन के चौथे दिन भी आन्दोलनरत कर्मचारियों और निगम प्रबंधन के बीच वार्ता के प्रयास भी बेनतीजा रहे।
आन्दोलनरत कर्मचारियों ने कहा कि डिपो में संगठन ने कई बार ऑफ रोड बसों को ऑन रोड करने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई । कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि टनकपुर डिपो में निगम मुख्यालय के निर्देशो के विपरीत कार्य किया जा रहा है। इससे न केवल निगम की वित्तीय स्थिति लगातार खराब हो रही है,बल्कि कर्मचारियों को वेतन के भी लाले पड़ गए हैं। कहा कि हालत ये हो चुकी है कि निगम प्रबंधन के पास कर्मचारियों के वेतन के लिए भी पैसा तक नहीं हैं। 13 अप्रैल से जारी आंदोलन की कमान आज गुरुवार 16 अप्रैल से रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की शाखा के बजाय क्षेत्रीय इकाई ने अपने हाथ में ले ली है।
इधर कर्मचारियों ने मंडलीय प्रबंधक (संचालन) के कार्यालय के सम्मुख क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपाल सिंह,मंत्री राजेंद्र बिष्ट की देखरेख में चल रहे धरने में आकाश कुमार,रिंकू कांडपाल,दिनेश भट्ट,शाखा मंत्रीपंकज पंत,संजीव कुमार, भूपाल सिंह,विक्रम सिंह,विनोद नौटियाल,नरेन्द्र तिवारी, नवीन कुवँर,भरत पाठक,प्रवीण जोशी,हरीश जोशी,दीपक बिष्ट,जगदीश सामंत,डिगर सिंह,मोहित,अमित पाल,कमल रावत,अशोक बोरा,करन नेगी के साथ ही क्षेत्रीय प्रबंध समिति के 2 सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के पदाधिकारी व अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
रोडवेज डिपो परिसर में धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी।