टनकपुर/चम्पावत। दायित्वथारी के रूप में पहली बार टनकपुर पहुंचने पर मुकेश महराना का भाजपा मंडल टनकपुर के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश सरकार ने महराना को चाय विकास परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जाधारी) का दायित्व सौंपा है।
भाजपा मंडल कार्यालय में आज बुधवार को हुए स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि महराना के दायित्व संभालने से उत्तराखंड में चाय के बागान को नए आयाम मिलेंगे। महराना ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश में चाय उत्पादन में बढ़ोत्तरी करने और चाय उत्पादन में जुटे कास्तकारों को वाजिब दाम दिलाने की बात कही। भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर की अध्यक्षता तथा मंडल महामंत्री कुमुद जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने कहा कि दायित्वधारी मुकेश महराना
संगठन को सशक्त बनाने में योगदान देंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री पूरन मेहरा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज सिंह कठायत, रोहिताश अग्रवाल, नारायण सिंह महर, हिमेश कलखुड़िया, हर्षवर्धन रावत, हंसा जोशी, मुकेश जोशी, दीपा जोशी, हरीश कालोनी, विनोद गड़कोटी, प्रकाश महर, मुव्वशिर अली, मनीष, कोमल, अनीता यादव, अमजद हुसैन, शशांक गोयल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।