टनकपुर/चंपावत। जिला सूचना अधिकारी चम्पावत धीरज सिंह कार्की का स्थानांतरण हो गया है। उन्हें आब चमोली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज 15 अप्रैल को सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने इस बावत आदेश जारी किए हैं। डीआईओ कार्की वर्ष 2021 की राज्य लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा से चयनित हुए थे। उन्हें पिछले वर्ष ही चंपावत जिले में पहली तैनाती दी गई थी। सरल स्वभाव के धनी डीआईओ कार्की जिम्मेदारी को टीम वर्क के साथ निभाने में माहिर रहे।
वहीं चमोली के डीआईओ अनुज कुमार को चंपावत के नए जिला सूचना अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा देहरादून जिला सूचना कार्यालय के सहायक निदेशक बद्री चंद को सूचना निदेशालय देहरादून एवं सूचना निदेशालय देहरादून की सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी को जिला सूचना कार्यालय देहरादून भेजा गया है।