टनकपुर/चम्पावत। सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश से आया एक श्रद्धालु एक स्कूटी की चपेट में आ गया। बैराज मार्ग पर लगी जोरदार टक्कर से श्रद्धालु घायल हो गया।
मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन के बाद श्रद्धालु नेपाल स्थित ब्रह्मदेव स्थित सिद्धबाबा मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहा था। यात्रा मार्ग पर वह स्कूटी की चपेट में आ गया। घायल श्रद्धालु को स्थानीय लोगों की मदद से टनकपुर उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक अनंत पाल (47) पुत्र सुमेर, निवासी ग्राम फिरोजपुर जिला बदायूं आज 14 अप्रैल की शाम को नेपाल के सिद्धबाबा के दर्शन कर टनकपुर की ओर पैदल आ रहा था। इसी बीच बैराज मार्ग पर अज्ञात स्कूटी की टक्कर से वह जख्मी हो गए। बताया गया कि स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया। घायल को टनकपुर अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अनंत पाल को सिर में अधिक चोट होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।