टनकपुर/चंपावत। टनकपुर कोतवाली हेतु सीओ(पुलिस क्षेत्राधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। अल्मोड़ा से स्थानांतरित होकर आए विमल प्रसाद को टनकपुर का सीओ बनाया गया है वहीं दो माह से अधिक का समय बीतने के बाद चम्पावत कोतवाली हेतु देवेन्द्र सिंह को पुलिस क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। दोनों ही अधिकारियों द्वारा विधिवत कार्यभार भी ग्रहण कर लिया गया है।
अब तक टनकपुर सीओ के पास चम्पावत का भी अतिरिक्त दायित्व था अलबत्ता अब पौड़ी गढ़वाल से आए देवेंद्र सिंह को चम्पावत सीओ बनाया गया है वहीं अल्मोड़ा से पहुंचे विमल प्रसाद को टनकपुर सीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मालूम हो कि टनकपुर की CO वंदना वर्मा का पूर्व में ही 30 जनवरी को देहरादून स्थानांतरण हो गया था। लेकिन अधिकारियों की कमी से उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया था। अब नए सीओ के आने के बाद वंदना वर्मा को कार्यमुक्त कर दिया गया। स्थानांतरित सीओ को एसपी चम्पावत रेखा यादव की अध्यक्षता में हुए समारोह में विदाई दीगई।
नवागत सीओ ने पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं को देखा
टनकपुर। नवागत सीओ विमल प्रसाद द्वारा चार्ज ग्रहण करने के साथ ही सर्वप्रथम माँ पूर्णागिरि मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान सीसीटीवी व्यवस्था,पार्किंग स्थल,खोया-पाया केंद्र तथा यातायात व्यवस्था को देखा गया। सीओ द्वारा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को मेले में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा,सुगम यातायात व्यवस्था एवं सतर्कता बनाए रखने हेतु निर्देशित भी किया।
नवागत सीओ टनकपुर विमल प्रसाद।